आगे क्या…?? केवल हारे हुए लोगों के लिए.. – What’s Next? Motivational Article in Hindi -How to Over come failure in Hindi

You are currently viewing आगे क्या…?? केवल हारे हुए लोगों के लिए.. – What’s Next? Motivational Article in Hindi -How to Over come failure in Hindi

       आगे क्या करू? आगे क्या करू? आगे क्या करू…? कुछ लोग रोज मुझसे ऐसे पूछते रहते है। आगे क्या करू? इसके बारे में सोचने में ही पूरा दिन बिताते है। और कुछ नहीं करते है। 10th में पास होने के बाद, 12th में पास होने के बाद, डिग्री में पास होने के बाद, क्या करना है इसे बताने के लिए हजारों लोग खली बैठे है। लेकिन 10th में फेल होने के बाद, 12th में फेल होने के बाद, डिग्री में फेल होने के बाद, लव में फेल होने के बाद, लाइफ में फेल होने के बाद, क्या करना इसे बताने के लिए कोई तैयार नहीं है। हर कोई मुफ्त सुझाव देता है, लेकिन कोई साथ नहीं देता, सही मार्गदर्शन नहीं देता। चलिए दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हम देखते है कि “फेल होने के बाद क्या करें और कैसे आगे बढ़के सक्सेसफुल बनें?”.

आगे क्या…?? केवल हारे हुए लोगों के लिए ... What's Next? Motivational Article in Hindi -How to Over come failure in Hindi

जब आप किसी चीज में असफल होते है तो सबसे पहले आपको शांति से रहना होगा। इसे छोड़कर गुस्से में चिल्लाओ मत। अपनी विफलता को शांति से स्वीकार करें। फिर उस विफलता का कारण खोजें। पहले आपको अपनी कमजोरियों को, गलतियों को ठीक करके जीत की सवारी करने के लिए तैयार होना चाहिए। इसलिए अपनी विफलता को साहस के साथ स्वीकार करें और अपनी क्षमता को साबित करें। Accept your failure with courage and prove your potential. आपको अपनी विफलता के वास्तविक कारणों का पता लगाने की आवश्यकता होती है। आपको खुद अपनी आत्मा विमर्शा करनी होगी। खुद अपनी आत्मा विमर्शा करें। अपनी समस्याओं के साथसाथ उनके समाधान को भी ढूंढें। अगर समस्या आपके पास है तो उसकी समाधान भी आपके पास ही होती है। इसे ढूंढें और इसे जल्दी से ठीक करें।

आगे क्या…?? केवल हारे हुए लोगों के लिए ... What's Next? Motivational Article in Hindi -How to Over come failure in Hindi

मौत हार का हल नहीं है। सफलता हार के लिए सही समाधान है। इसलिए अगर आप किसी चीज में हार गए, तो आपको कुछ हासिल करके दिखाना चाहिए। कुछ हासिल करो और अपनी क्षमता को दिखाओ। जहाँ गिरे थे ना वही खड़े रहो। जहाँ अपमानित हुए थे ना वही सन्मान को हासिल करो। जब आप हार जाते हैं तो विजेताओं को मत देखिये, उन विजेताओं को देखें जिन्होंने हार के बाद जीत हासिल की है। हार अंतिम भी नहीं, स्थायी भी नहीं। यह सिर्फ एक पल है। It’s just a moment. हार केवल कुछ क्षणों तक ही रहेगी। अपने जीवन में हारने के बाद अपने पसंदीदा अचीवर्स को देखें और जानें कि कैसे वो हजारों समस्याओं को हराके सफल हुए। उनसे प्रेरणा लीजिए और कुछ हासिल करिए।

आगे क्या…?? केवल हारे हुए लोगों के लिए ... What's Next? Motivational Article in Hindi -How to Over come failure in Hindi

एक महान कहावत है, आप भी इसे जानते हैं। “जो इतिहास को जानता है, वह एक ना एक दिन इतिहास बनाता है।”. इसलिए दोस्तों, सफल लोगों के कहानियों को, लेखन को और किताबों को पढ़िए। महान लोगों की इंटरव्यूज को देखिए। सफल लोगों के विशेष गुणों को अपने जीवन में अपनाएं। कोई शक नहीं, एक दिन आप भी सफल बनेंगे। इसलिए 10th या 12th में फेल होने के बाद मत मरो। प्रेम या जीवन में असफल होने के बाद आत्महत्या का प्रयास मत करो। यदि आप असफल होने के बाद मर गए या वापस पीछे आ गए, तो आपको क्या मिलेगा? लोग आपको कायर घोषित करेंगे। असफलता के कारण मरने के बाद आपको कुछ भी नहीं मिलता। भगवान ने आपको जीने के लिए यह जीवन दिया है, कायरों के तरह मरने के लिए नहीं। क्यों आप बेकार में मरने की कोशिश करते हो? अपने जीवन को साहस के साथ जिएं और कुछ महान करें। सब कुछ शांति से लीजिए। शांति के साथ जिएं और अपने सपनों को पूरा करें।

आगे क्या…?? केवल हारे हुए लोगों के लिए ... What's Next? Motivational Article in Hindi -How to Over come failure in Hindi

सफलता के रास्ते से गुजरते समय जटिलताएं जरूर आती हैं। सफलता की राह आसान नहीं है। यह पत्थर और काटों की कठिन रास्ता हैं। जो साहसपूर्वक इस मार्ग से गुजरता है, केवल वही लक्ष्य तक पहुँचता है। जो सुपर हाइवे रोड पर जाता है, वो कभी अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंचता है। वह सफल नहीं होता। वह मरने के बाद जीवित नहीं रहेगा। यदि आप मरने के बाद भी जिंदा रहना चाहते हैं, तो आपको अपने जीवन में कुछ बड़ा हासिल करना होगा। हमें मरने से पहले अपने जन्म को एक पहचान देना होगा। कुछ हासिल किए बिना एक साधारण की तरह मरना अन्याय है।

अपने जीवन में कुछ बड़ा हासिल करने के लिए आपको किस चीज की जरुरत है? कुछ हासिल करने के लिए पहले आपको इंटरेस्ट होना चाहिए, capability ऑटोमेटिकली आती है। कुछ हासिल करने के लिए, आपको मनी पॉवर नहीं चाहिए, सिर्फ माइंड पॉवर चाहिए। कुछ हासिल करने के लिए, आपको सुंदरता नहीं चाहिए, कर्तव्य की जिम्मेदारी चाहिए। कुछ हासिल करने के लिए, आपमें कुछ बड़ा करने का burning desire होना चाहिए।

आगे क्या…?? केवल हारे हुए लोगों के लिए ... What's Next? Motivational Article in Hindi -How to Over come failure in Hindi

जब भी आप कुछ खोते हैं या किसी चीज में असफल होते हैं, तो आपको जीतने की ओर अधिक ध्यान देना होगा। हार को जल्दी भूलना होगा। आपको ऐसे मुस्कुराने की जरूरत है कि असफलता आपसे दूर भागे। जो अच्छे अंकों के साथ परीक्षा में पास होते है, वो एक अच्छी नौकरी पाने के लिए और लाइफ में सेटल होने के लिए सब कुछ करते है। ऐसा है तो आप क्यों परीक्षा में फेल होने के बाद रो रहे हो? आप बिज़नेस करों। उनसे ज्यादा पैसा, नाम और शोहरत को हासिल करो। अपनी छिपी हुई प्रतिभा का पता लगाएं, उसे महत्व दें और अपनी value बढ़ाइए। अपने जुनून को एक लाभदायक पेशे में परिवर्तित करें और आगे आएं। अपने आप को किसी भी कारण से कम मत देखो। आपको खुद पर गर्व होना चाहिए।

आगे क्या…?? केवल हारे हुए लोगों के लिए ... What's Next? Motivational Article in Hindi -How to Over come failure in Hindi

यदि आप कुछ भी करने में सक्षम नहीं हैं, तो राजनीति में आएं। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। आप राजनीति में क्यों नहीं आते, जब 70 साल के बिना दांत के लोग राजनीति में है। हमारे देश को आपके जैसे नौजवानों की जरूरत है, 70 साल के बिना अकल की बुड्डो की जरुरत नहीं है। अभी भी बहुत समय है, अच्छी तरह से सोचें। लेकिन ‘आगे क्या करना है’ यह सोचकर फिर से समय बर्बाद न करें। कुछ हासिल किए बिना मत मरो। आपके लिए सब कुछ संभव है। ऐसा कुछ भी नहीं है जो आपके लिए संभव न हो। मुझे आप पर पूरा भरोसा है। Lets do it. Do your Best…

आगे क्या…?? केवल हारे हुए लोगों के लिए ... What's Next? Motivational Article in Hindi -How to Over come failure in Hindi

Content Rights :

(All Rights of this article are fully reserved by Director Satishkumar and Roaring Creations Private Limited India. No part of this article can be copied, translated or re published anywhere without the written permission of Director Satishkumar. If such violation of copy rights found to us, then we legally punish to copy cats and recover our loss by them only.)

© Director Satishkumar

Copyright and Trademark Warning 

Complete Rights of all Images, Videos, Films, and Articles published on www.Roaring-India.com are fully Reserved by Roaring Creations Private Limited and Roaring India Project (Satishkumar Gondhali, Shrikant Gondhali, and Mayashree Mali). All Commercial Rights of our content are registered and protected under Indian Copyright and Trademark Laws. Re-publishing our content on Google or any other social media site is a copyright and Trademark violation crime. If such copycats are found to us, then we legally punish them badly without showing any mercy and we also recover happened loss by such copycats only. The minimum amount of fines will be more than 10 crores. 


Join Our Online Courses Now


Director Satishkumar

Satishkumar is a young multi language writer (English, Hindi, Marathi and Kannada), Motivational Speaker, Entrepreneur and independent filmmaker from India. And also he is the Co-founder and CEO of Roaring Creations Pvt Ltd India.Follow Me On : Facebook | Instagram | YouTube | TwitterMy Books : Kannada Books | Hindi Books | English Books