राधा कृष्ण की प्रेम कहानी – Real Love Story of Radha Krishna in Hindi – Radha Krishna Story in Hindi

You are currently viewing राधा कृष्ण की प्रेम कहानी – Real Love Story of Radha Krishna in Hindi – Radha Krishna Story in Hindi

                   कृष्ण को रुक्मिणी के समेत सात महारानियां और 16,100 पत्नियां थीं। 1,61,080 बच्चे थे। लेकिन प्रेयसी सिर्फ एक ही थी। वो है राधा। कृष्ण का मन पूरी तरह से राधा की अधीन में था। राधा के नाम के बिना कृष्ण का नाम, प्रसिद्धि और तस्वीरें सभी अपूर्ण हैं। राधा ने श्रीकृष्ण से शादी नहीं की। फिर भी हजारों पत्नियों को न मिलनेवाला स्थान, सम्मान और प्रतिष्ठा राधा को मिली है।

राधा कृष्ण की प्रेम कहानी - Real Love Story of Radha Krishna in Hindi

                 जब कृष्ण वृंदावन में बांसुरी बजाता था, तो सिर्फ गाय नहीं आते थे। उनके साथ गोपिका भी आते थे। उनमें राधा ही थी जिसने कृष्ण के मन को चुराया था। कृष्ण का नीला रंग, बादाम के आकार के आंखे, हल्के गुलाबी होंठ, लोहा जैसा शरीर, काले बालों में मोर के पंख और नटखटपन को देखकर सारे गोपिका कृष्ण पर मोहित हुए थे। लेकिन केवल राधे ने कृष्ण की बांसुरी की सुरीली आवाज को अपने मन खो दी थी। जब कृष्ण की बांसुरी नाद पर राधा नृत्य करती थी तो तब वृंदावन में स्वर्ग की सुंदरता सृष्टि होती थी। राधा ने कृष्ण का मन चुरा लिया, एक चोर जो हर घर में मक्खन चुराता था। जब कृष्ण उससे शादी करना चाहता था, तो उसने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। इसके पीछे मजबूत और पवित्र कारण थे।

राधा कृष्ण की प्रेम कहानी - Real Love Story of Radha Krishna in Hindi

                  राधा को 6 साल की उम्र में अयान नाम के एक सैनिक के साथ बाल विवाह हुआ था। लेकिन उनकी शादी के एक साल के भीतर ही अयान का निधन हो गया। उसके बाद कृष्ण को राधा मिली। वह कृष्णा से तीन चार साल बड़ी थी। राधा को पहले ही शादी हो चुकी थी। इसलिए वो अपनी मूर्खतापूर्ण भावनाओं को छुपाके रखी और उसके पास कृष्ण के लिए सिर्फ प्यार की भावनाएँ थीं। वो कृष्ण से प्यार करती थी। लेकिन वो उससे शादी करने से इनकार कर दी। क्योंकि वो पहले से ही शादीशुदा थी। इसके अलावा उसके मन में ऐसी हीन भावना थी कि “कृष्ण राजा होनेवाला है। लेकिन मैं गाय चरानेवाली साधारण गोपिका हूँ।”

राधा कृष्ण की प्रेम कहानी - Real Love Story of Radha Krishna in Hindi

                राधा चाहे तो पहले से ही शादीशुदा होने के बावजूद भी कृष्ण से शादी कर सकती थी। लेकिन उसकी प्रेम की परिकल्पना अलग थी। राधे और कृष्ण का मन परस्पर मिला हुआ था। वे दो शरीर एक मन के जैसे हुए थे। मिलन हुए मनों को शादी के बंधन से या शारीरिक संबंध से मलिन करने में राधा को कोई दिलचस्पी नहीं थी। इसके आलावा वो मानती थी कि प्रेम में एक हुए मनों को शादी के बंधन की जरुरत नहीं है। इसलिए राधे ने श्रीकृष्ण से शादी नहीं की।

राधा कृष्ण की प्रेम कहानी - Real Love Story of Radha Krishna in Hindi

           राधे के बात को मानकर, श्रीकृष्ण ने अपनी जिम्मेदारियों को संभालने के लिए वृंदावन छोड़कर द्वारका को आया। राजा बनने बाद वह फिर कभी वृंदावन को वापस नहीं गया। राधे ने अपने जीवन के हर पल को श्रीकृष्ण की यादों में बिताया। राजा बनने के बाद श्रीकृष्ण के ऊपर बहुत सारे जिम्मेदारीयां थी। इसलिए वो राधा से नहीं मिला। लेकिन उसका मन पूरी तरह से राधा के अधीन में ही था। वे दोनों शारीरिक रूप से बहुत दूर थे। लेकिन मानसिक रूप से करीब थे। एक दिन राधा ने दूध गरम करते वक्त अपने पैर पर गरम दूध को डाल लिया। लेकिन उसके बदले में कृष्ण के पैरों पर छाले हुए। यह घटना उनके पवित्र प्रेम को समझ ने के लिए पर्याप्त है। वे दोनों आत्म साथी थे।

राधा कृष्ण की प्रेम कहानी - Real Love Story of Radha Krishna in Hindi

              राधा हर पल श्रीकृष्ण का आने का इंतज़ार करती थी। लेकिन वह वृंदावन को नहीं आया। आखिर में बूढ़ी राधा उसे ढूंढती हुई द्वारका गई। उसने आखिरी बार कृष्ण को देखकर अपनी इच्छा पूरी की। कृष्ण ने आखिरी बार राधा के मन पसंदीदा बांसुरी राग को बजाया और उसके बाद बांसुरी को तोड़कर फेंक दिया। उसके बांसुरी ताल पर चार कदम नाचकर राधा हंसते-हंसते अपनी जान छोड़ दी।

राधा कृष्ण की प्रेम कहानी - Real Love Story of Radha Krishna in Hindi

         “प्रेम दिलों का बात है, न की शरीरों का। प्यार करने के बाद शादी करना चाहिए या हमेशा एक दूसरे से चिपक के रहना चाहिए ऐसा कोई नियम नहीं है। प्यार दो आत्माओं का सम्मिलन है। सच्चा प्यार वो है जिसमें दो शरीर एक ही आत्मा में रहते है।” इसे राधा ने हमें सिखाया है। बिना शारीरिक संबंध बनाके, बिना हमेशा साथ रहके मानसिक रूप से प्यार करके राधा ने इस दुनिया को दिखाया है। सूर्य चंद्र रहने तक राधा के नाम अजरामर है। आज के प्रेमियों को उसकी प्रेम कहानी से बहुत कुछ सीखना है। मुझे बताएं कि आप इस प्रेम कहानी के बारे में क्या सोचते हैं और इसे अपने प्रियजन के साथ साझा करें।

राधा कृष्ण की प्रेम कहानी - Real Love Story of Radha Krishna in Hindi

Content Rights :

(All Rights of this article are fully reserved by Director Satishkumar and Roaring Creations Private Limited India. No part of this article can be copied, translated or re published anywhere without the written permission of Director Satishkumar. If such violation of copy rights found to us, then we legally punish to copy cats and recover our loss by them only.)

© Director Satishkumar

Copyright and Trademark Warning 

Complete Rights of all Images, Videos, Films, and Articles published on www.Roaring-India.com are fully Reserved by Roaring Creations Private Limited and Roaring India Project (Satishkumar Gondhali, Shrikant Gondhali, and Mayashree Mali). All Commercial Rights of our content are registered and protected under Indian Copyright and Trademark Laws. Re-publishing our content on Google or any other social media site is a copyright and Trademark violation crime. If such copycats are found to us, then we legally punish them badly without showing any mercy and we also recover happened loss by such copycats only. The minimum amount of fines will be more than 10 crores. 


Join Our Online Courses Now


Director Satishkumar

Satishkumar is a young multi language writer (English, Hindi, Marathi and Kannada), Motivational Speaker, Entrepreneur and independent filmmaker from India. And also he is the Co-founder and CEO of Roaring Creations Pvt Ltd India. Follow Me On : Facebook | Instagram | YouTube | Twitter My Books : Kannada Books | Hindi Books | English Books