EX लवर से बदला कैसे लें? How to take Revenge on Ex Lover in Hindi

You are currently viewing EX लवर से बदला कैसे लें? How to take Revenge on Ex Lover in Hindi

नमस्ते दोस्तों, मैं हूँ सतीशकुमार। जब ब्रेकअप होता हैं या हम जिसे प्यार करते हैं वह हमें छोड़के चला जाता हैं तो बहुत बुरा लगता है, दर्द भी होता है, सुसाईड करने की ख्याल आती है, Ex से बदला लेने की विचार भी आते हैं। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। यह मनुष्य का सहज स्वभाव है बस। बिना कारण कोई किसी से मिलता नहीं। और बिना कारण कोई किसी को छोड़के जाता भी नहीं। कोई न कोई कारण जरूर होती है। आप सही नहीं है, आपकी चाल सही नहीं है, आपके साथ बनती नहीं है, आपकी बुरी आदतें सहन नहीं हो रहे हैं, ऐसे कहकर कोई आपको छोड़कर चला जाता है तो ये आपका कर्म है। इसमें कोई कुछ नहीं कर सकता। आपको अपनी गलतियों को सुधारकर ठीक से रहना होगा। यदि आप सुधरते नहीं तो आपको जिंदगी भर अकेला रहना पड़ सकता है। कोई भी आपके के साथ जीने के लिए आगे नहीं आएगा।

आपके पास पर्याप्त पैसा नहीं है। कार नहीं है। रहने के लिए बड़ा घर नहीं है। आपका बैंक बैलेंस अच्छा नहीं है। यदि ऐसा कहके आपके लवर आपको छोड़कर चली जाती है तो इससे बड़ा शर्मानाक चीज और कोई नहीं हो सकती है। आपके पास ज्यादा पैसा ना होने के कारण आपकी गर्लफ्रेंड आपको छोड़ देती है तो इसमें उसकी कोई गलती नहीं है। यह आपकी ही गलती है। आपके पास कार नहीं है, पर्याप्त पैसा नहीं है, घर नहीं है तो यह आपकी ही गलती है। इसका मतलब यह होता है कि आप अपने लाइफ में आगे बढ़ने के लिए स्ट्रगल नहीं किया है, आपको अपने लाइफ में आगे आने की और अच्छे से कमाने की और अच्छे से सेटल होने की कोई गोल नहीं है। यह बात सच है कि सारे लड़कियां पर्स नहीं देखती और सारे लड़के फेस नहीं देखते। लेकिन बिना पैसे से हम जैसे चाहते हैं, वैसे जी नहीं सकते। इसलिए लड़कियां संपत्ति को देखती है तो लड़के सुंदरता को देखते हैं। Unsuccessful लोगों के साथ कोई फ्रेंडशिप करने के लिए भी आगे नहीं आता। ऐसे में अनसक्सेसफुल आलसी लड़कों के साथ लड़कियां क्यों अपनी लाइफ को शेयर करने के लिए आगे आती है? इसे सोचिए और पैसा कमाइए। पैसा है तो सबकुछ है।

जब आपकी गर्लफ्रेंड आपको छोड़कर चली जाती हैं तो उससे नफ़रत मत कीजिए। उससे प्यार की भीख मत मांगिये। सबसे पहले खुद से प्यार करें। खुद की टैलेंट की कदर करें। आपका passion क्या है? आपका extraordinary स्किल क्या है? आपके अंदर ऐसे कौनसी ग्रेट कला है? इसे ढूंढिए। अपने Passion को Profession में बदलकर जल्दी खूब सारा पैसा कमाईये। अपने लाइफ में वेल सेटल हो जाइये।

आपको इतना सक्सेसफुल होना है कि और इतना पैसा कमाना है कि आपको छोड़कर जाने वाली लड़की जिंदगी भर पछताना चाहिए। आपको खोने की गलती करने के कारण लाइफ में एक बार तो फूट फूटकर रोना चाहिए। उस तरह से आपको अपने लाइफ में वेल सेटल होना है। आपको देखकर, आपकी लाइफ स्टाइल को देखकर, आपकी ख़ुशी को देखकर आपके Ex लवर या Ex लाइफ पार्टनर को जलन महसूस होना चाहिए। आपको उतना पैसा कमाना है। ब्रेकअप या डिवोर्स होने के दो तीन साल बाद भी आपकी Ex आपको unsuccessful मानती है तो आपको शर्म आना चाहिए। लाइफ में सक्सेसफुल होने के लिए ब्रेकअप एक बड़ी इंस्पिरेशन है। लव फेलियर लाइफ का बिग्गेस्त टर्निंग पॉइंट है। यदि आप लव में फेल हुए है तो आपको लाइफ में सक्सेसफुल होकर दिखाना ही चाहिए। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपका कोई वैल्यू नहीं रहेगा।

हारवर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाला एक लड़का एक लड़की से बहुत प्यार करता था। वह भी उससे उतना ही प्यार करती थी। लेकिन उन दोनों की प्यार के बीच संदेह नाम का भूत आने के कारण उन दोनों की प्यार चूर हो जाता है। उस लड़की उस लड़के को बहुत सारी गालियां देकर ब्रेकअप करती है और उससे दूर हो जाती है। उसके बाद, वह लड़का “लाइव जर्नल” नाम के एक सोशल साइट पर अपनी Ex गर्लफ्रेंड को Bitch कहके उसके बारे में बहुत बुरा लिख देता है। इसे पढ़ने के बाद, उस लड़की अपनी Ex बॉयफ्रेंड को ब्लॉक कर देती है। फिर वह लड़का अपनी ही कॉलेज डेटाबेस से लड़कियों की तस्वीरों को चुराता है और उनको अपने द्वारा बनाया गया एक वेबसाइट Face Mash में अपलोड करके “Hot or Not?” नाम से एक टाइम पास comparison को शुरू कर देता है। उस Face Mash वेबसाइट आज फेसबुक नाम से आपके आँखों के सामने है। वह लड़का और कोई नहीं फेसबुक का फाउंडर मार्क ज़ुकरबर्ग है। अपनी Ex गर्लफ्रेंड से सारे सोशल साइट्स पर ब्लॉक होनेवाला लड़का दुनिया के सबसे बड़ा सोशल साइट को खड़ा कर देता है। शायद हो सकता है की आज उसकी एक्स भी फेसबुक को यूज़ करती होंगी। फेक अकाउंट बनाके !

एक सुंदर युवा अंग्रेजी शिक्षिका थी जिसकी शादी पोर्चुगल के एक पत्रकार से हुई थी। लेकिन वह ड्रग एडिक्ट था। रोज शराब के नशे में घर आता था और पत्नी को बहुत परेशान करता था। अपने इस पति से तंग आकर उस अंग्रेजी शिक्षिका उससे तलाक लेती है और अपनी बेटी के साथ देश छोड़कर चली जाती है। उस समय वह आर्थिक रूप से दिवालिया हो गई थी। उसकी किताब Harry Potter 23 प्रकाशकों के द्वारा यह मुद्रण योग्य नहीं है ऐसे कहके रिजेक्ट हुई थी। फिर भी वह हार नहीं मानी। उसने अपनी हैरी पॉटर पुस्तक श्रृंखला प्रकाशित की। देखते देखते वह अपनी लेखन से अरबपति बन गईं। अब वह इंग्लैंड की महारानी से भी अमीर है। वह युवती कोई और नहीं बल्कि विश्व प्रसिद्ध लेखिका जेके रॉलिंग हैं।

जब मैं कॉलेज में था, तब मैंने अपने क्लास के टॉपर को फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा था। तब तक मैंने FB पर किसी भी लड़की को फ्रेंड रिक्वेस्ट नहीं भेजा था। वह पहली लड़की थी जिसे मैंने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा था। लेकिन उसने क्लास में सभी को मेरे फ्रेंड रिक्वेस्ट को दिखाई और बिल्डअप ले लिया। मैं उसे Competitor की तरह नहीं देखता था। लेकिन वह मुझे अपनी Competitor मानती थी। तीन महीने बाद उसने मेरी फ्रेंड रिक्वेस्ट रिजेक्ट कर दी। मुझे थोड़ा बुरा लगा। फिर आगे एक दिन मुझे केमिस्ट्री सेमिनार करने का मौका मिला। उस दौरान Electron attraction and Repulsion के बारे में बताते बताते मैंने कह दिया कि “ज्यादा Beauty-Fool होनेवाले लोग Brilliant लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट को accept नहीं करते”। वह समझ गई कि मैंने उससे यह कहा है। उसने मुझे फेसबुक पर उस ही दिन ब्लॉक कर दिया। लेकिन आज मुझे उसी फेसबुक में लाखों followers हैं। वह लड़की आज भी मेरे पर्सनल फ़ोन नंबर को ढूंढ रही है। लेकिन अभी भी उसे मेरा पर्सनल फ़ोन नंबर नहीं मिला है…

दोस्तों हर सफल व्यक्ति के दिल में कोई न कोई दर्द जरूर होता है। दिल में कोई तो दर्द है तो ही लाइफ में कुछ करके दिखाने का ज़िद पैदा होती है। लव में ब्रेकअप हुआ तो क्या हुआ? लाइफ में कमबैक कीजिये। प्यार वार सब भाड़ में गया तो जाने दीजिये, बीवी बच्चों के साथ अच्छे से रहिए। ऑल द बेस्ट और थैंक्यू…

Content Rights :

(All Rights of this article are fully reserved by Director Satishkumar and Roaring Creations Private Limited India. No part of this article can be copied, translated or re published anywhere without the written permission of Director Satishkumar. If such violation of copy rights found to us, then we legally punish to copy cats and recover our loss by them only.)

© Director Satishkumar

Copyright and Trademark Warning 

Complete Rights of all Images, Videos, Films, and Articles published on www.Roaring-India.com are fully Reserved by Roaring Creations Private Limited and Roaring India Project (Satishkumar Gondhali, Shrikant Gondhali, and Mayashree Mali). All Commercial Rights of our content are registered and protected under Indian Copyright and Trademark Laws. Re-publishing our content on Google or any other social media site is a copyright and Trademark violation crime. If such copycats are found to us, then we legally punish them badly without showing any mercy and we also recover happened loss by such copycats only. The minimum amount of fines will be more than 10 crores. 


Join Our Online Courses Now


Director Satishkumar

Satishkumar is a young multi language writer (English, Hindi, Marathi and Kannada), Motivational Speaker, Entrepreneur and independent filmmaker from India. And also he is the Co-founder and CEO of Roaring Creations Pvt Ltd India. Follow Me On : Facebook | Instagram | YouTube | Twitter My Books : Kannada Books | Hindi Books | English Books